26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राज्य के 20 बीजेपी विधायक अचानक दिल्ली के लिए हुए रवाना, हलचल हुई तेज

लामसांग से विधायक एस. राजेन सिंह ने कहा, “सरकार बनने की संभावना है, लेकिन नेतृत्व का फैसला केंद्रीय नेतृत्व हालात को देखकर करेगा। बैठक सोमवार शाम होने की संभावना है।”

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 01, 2026

नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित (photo source- Patrika)

नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित (photo source- Patrika)

Manipur political crisis: मणिपुर में एक बार फिर सरकार गठन की संभावनाएं तेज हो गई हैं। रविवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष अधिकारिमायुम शारदा देवी समेत पार्टी के 20 से अधिक विधायक केंद्रीय नेतृत्व से बैठक के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए। इस बैठक में सभी NDA विधायकों को बुलाया गया है।

इंफाल एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए शारदा देवी ने कहा, “सभी NDA विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है। हमें उम्मीद है कि राज्य में एक लोकप्रिय सरकार का गठन होगा।”

पूर्व सीएम ने क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी बैठक को सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा, “जब NDA के सभी साझेदार दलों के विधायकों को बुलाया जा रहा है, तो निश्चित रूप से इसका कोई सकारात्मक परिणाम निकलेगा। राष्ट्रपति शासन की अवधि 12 फरवरी को समाप्त हो रही है। हमें अच्छे नतीजे की उम्मीद है।”

जब उनसे पूछा गया कि अगर वे सत्ता में होते तो हालात अलग होते, इस पर बीरेन सिंह ने कहा, “सरकार एक सतत प्रक्रिया होती है। मैंने मणिपुर में बदलाव की पूरी कोशिश की। पहाड़ और घाटी—दोनों क्षेत्रों में कई परिवर्तन हुए हैं।”

सरकार बनने की संभावना है-विधायक राजेन सिंह

लामसांग से विधायक एस. राजेन सिंह ने कहा, “सरकार बनने की संभावना है, लेकिन नेतृत्व का फैसला केंद्रीय नेतृत्व हालात को देखकर करेगा। बैठक सोमवार शाम होने की संभावना है।”

वहीं विधायक एच. डिंगो ने बताया कि बैठक सोमवार शाम तय है, लेकिन एजेंडा स्पष्ट नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, “हमें सिर्फ इतना कहा गया कि आज ही दिल्ली पहुंचना है।”

खुरई विधायक एल. सुसिंद्रो ने कहा कि उन्हें अब तक दिल्ली बैठक की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। अन्य BJP और NDA विधायक भी देर शाम तक दिल्ली रवाना होने वाले हैं।

नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के प्रदेश अध्यक्ष लोर्हो एस. पफोजे ने कहा, “मैं भी दिल्ली जा रहा हूं। सरकार गठन को लेकर अभी कुछ तय नहीं है, सिर्फ बैठक के लिए बुलाया गया है।” NPP विधायक जे. पामेई ने कहा, “उम्मीद करते हैं कि सब अच्छा होगा। सभी NDA साझेदारों को बुलाया गया है, देखते हैं क्या फैसला होता है।”