6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: समोसे खाने से एक बच्चे की मौत, दो दर्जन से ज्यादा बीमार

Highlights - मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की घटना - मामले को दबाने का किया जा रहा प्रयास - एसएसपी बोले- पुलिस टीम भेजकर बच्चे की मौत और बीमारी का पता लगाया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Dec 2020, 5:52 PM IST

samosa.jpg

मुरादाबाद. मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में समोसे खाने से एक बच्चे की मौत और 25 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में फिलहाल न तो पुलिस और न ही ग्रामीण खुलकर कुछ बोलने को तैयार है। ग्रामीण दबी जुबान समोसे के सेवन को घटना का कारण बता रहे हैं। हालांकि, गांव के प्रधान ने एका किशोर की मौत और बच्चों के बीमार होने की पुष्टि की है। बता दें कि घटना के बाद से खगरपुर गांव के मजरा अहमदपुर में अफरा-तफरी के हालात बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 13 वर्षीय लड़के को जबड़े में भरकर ले गया गुलदार, बुझा दिया घर का इकलौता चिराग

इस संबंध में ग्राम प्रधान खलील अहमद का कहना है कि रविवार से ही गांव के लगभग 25 बच्चे बीमार पड़े हैं। बताया जा रहा है कि गांव में चाय-समोसे की एक दुकान है, जिससे बच्चों ने रविवार और सोमवार को समोसे खरीदार खाए थे। उसी के बाद से सभी बच्चे बीमार हैं। इलाज के लिए बच्चों को स्थानीय डॉक्टरों के पास ले जाया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई है, जिसे सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है। मृतक बच्चे के दो बड़े भाई नौकरी करते हैं और वह मां के साथ रहकर ही पढ़ाई कर रहा था।

वहीं, कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि समोसा बनाने के दौरान कढ़ाई में छिपकली गिरी थी, जिसके बाद समोसे खाने से हालात खराब हो गए। इस संबंध में एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस टीम भेजकर बच्चे की मौत और अन्य बच्चों के बीमार होने के कारणों का पता किया जाएगा। तहरीर मिलने पर प्रकरण में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- IAS ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच रैन बसेरे में बिताई रात, लोग बोले- पहले नहीं देखा ऐसा DM