बिजनौर. जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में एक गुलदार 13 वर्षीय लड़के को घर से खींचकर ईंख के खेत में ले गया। इस दौरान ग्रामीणों ने लड़के को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह लड़के को गुलदार से बचाने में नाकाम रहे। ग्रामीणों का शोर सुनकर काफी देर बाद गुलदार भागा, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। अचानक गुलदार के हमले से मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जाहिर किया है।