दरअसल, घटना थाना ब्रह्मपुरी के हरिनगर इलाके की है। ब्रह्मपुरी के हरिनगर में असलम अपनी पत्नी नर्गिंस और पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। असलम दिल्ली में काम करता है। इसलिए पत्नी और बच्चे मेरठ के हरिनगर में रहते है। पुलिस के मुताबिक, नर्सिंग के शादी से पहले से कोतवाली के बड़ीयान निवासी जावेद से अवैध संबंध हैं। जावेद अक्सर नर्गिंस के घर पर आता जाता था। मंगलवार की रात को भी जावेद नर्सिंग के घर पर आ गया था। सुबह ही उठकर नर्गिंस के 12 साल के बेटे अली और जावेद में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। अली ने घर के अंदर से लोहे की राड उठाकर जावेद को मार दी। जावेद ने अली पर हमला किया तो नर्गिंस विरोध में उतर गई। उसके बाद जावेद ने घर में रखे धारदार चाकू से नर्गिंस की गर्दन को बुरी तरह से रेत दिया।