6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरटेक करने को लेकर दो डग्गामार बसों की भिड़ंत, 2 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल

Highlights - खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली स्टैंड के पास हुई दुर्घटना - ओवरटेक की होड में भिड़ी दो डग्गामार बसें - हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Dec 2020, 1:08 PM IST

meerut2.jpg

मेरठ. मेरठ-हापुड रोड पर बुधवार सुबह फिर से एक सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा उस दौरान हुआ जब दो डग्गामार बसें एक-दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गईं। इस हादसे में दोनों बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बसों की भिड़ंत के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्री बस से उतरकर नीचे भागने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घायल यात्रियों को लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भेजा गया। मौके पर पुलिस और एनएचएआई की टीम भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- किसानों ने पुलिस पर लगाया उत्पीडन का आरोप, बोले- 1 जनवरी से यूपी के थानों में बांध देंगे पशु

दरअसल, घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कैली स्टैंड के पास की है। जहां पर एक डग्गामार बस पहुंची तो उसमें से कुछ यात्री उतरने लगे। तभी मेरठ की तरफ से तेज गति से आ रही एक अन्य डग्गामार बस ने ओवरटेक करते हुए इस बस में टक्कर मार दी। दोनों बसों की भिड़ंत में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त दोनों बसों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

ये हुए घायल

घायल होने वाले यात्रियों में मुकेश एवं मुनेश निवासी धीरखेड़ा, रीता पत्नी लोकेंद्र, रीता के पिता प्रतिपाल एवं बेटी दीपा, निवासी चितौली जनपद हापुड़, मुनेश निवासी अटूट आ जनपद हापुड़, प्रवीण पत्नी यामीन निवासी असोडा हापुड़, हाफिदा व उसकी बेटी सिमरन और बेटा फरमान निवासी अशोडा जनपद हापुड़, बिना अरोड़ा हापुड़, नसरुद्दीन निवासी बक्सर प्राइवेट बस चालक, वकील परिचालक निवासी बक्सर, अजरुदीन निवासी हापुड़, अफसाना निवासी पीपली खेड़ा खरखोदा, इमराना निवासी मेरठ, नरेश निवासी मेरठ, कमलेश निवासी हापुड़, हरीश चंद निवासी गंगा नगर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- रूठी पत्नी को मनाने पहुंचे पति का ससुराल में हुआ लात-घूंसों से स्वागत