मेरठ. ससुराल में पहुंचने का जहां दामाद का स्वागत बढ़िया तरीके से किया जाता है, उसको सिर-आंखों पर बैठाया जाता है। वहीं, मेरठ में एक युवक के साथ इसका बिल्कुल उल्टा ही हुआ। युवक जब अपनी ससुराल पहुंचा तो उसका स्वागत उसकी पत्नी के भाइयों ने लात-घूंसों और डंडों की बरसात के साथ किया। बेचारे ने किसी तरह से बचकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि युवक रूठकर मायके पहुंची पत्नी को मनाने पहुंचा था। पिट रहे युवक का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है।