इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कविनगर पुलिस ने धर्म काटे पर फर्जी तोल की पर्ची बनवाकर सीमेंट चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है । इन्होंने एक फर्जी सीमेंट सेंटर बना रखा था। यहां से लोगों को सस्ते में सीमेंट बेच दिया करते थे। आरोपी चालक मनोज सिकंदराबाद से अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी से लैंड क्राफ्ट डेवलपर्स के लिए ट्रक से लाते थे ओर धर्मकांटे पर फर्जी तरीके से तोल की पर्ची से सीमेंट के कट्टे चुराकर सस्ते दाम पर बेच देते थे ।