10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

Surya Chauhan Shradhanjali Sabha: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड की तेरहवीं पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भावुक मां सरोज ने आरोपियों को कड़ी सजा देने और उन्हें कभी जेल से बाहर न आने देने की मांग की।

2 min read
Google source verification
Surya Chauhan Murder Case

सूर्या चौहान को श्रद्धांजलि देते लोग, फोटो सोर्स-@vijaypalbjp एक्स

Surya Chauhan Shradhanjali Sabha:गाजियाबाद के खोड़ा में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद बुधवार को उनकी तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है और सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। अब तक 400 से अधिक लोग सूर्या चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित कर चुके हैं, जबकि कार्यक्रम में 2 से 3 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान सूर्या की मां सरोज भावुक हो गईं और बेटे को याद कर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह सरकार और प्रशासन की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं, लेकिन उनकी मांग है कि मामले में गिरफ्तार छहों आरोपी जेल से कभी बाहर न निकलें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।

आपको बता दें कि मृतक सूर्या चौहान के तेरहवीं पर खोड़ा और उसके आस-पास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया है कि आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं, जिसके तहत पूरे इलाके को कड़े पहरे में रखा गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1,000 पुलिस जवानों को जमीन पर उतारा गया है। इस सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के लिए रैपिड रिस्पांस फोर्स (RRF) की एक पूरी कंपनी तैनात की गई है। इसके साथ ही, जमीनी स्तर पर पल-पल की स्थिति की निगरानी और कमान संभालने के लिए 2 एसीपी (ACP) और 5 थाना प्रभारियों (SHOs) को सीधे मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बीते 28 मई को बकरीद के दिन ही सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस खौफनाक वारदात का आरोप मृतक के ही एक दोस्त पर लगा है, जिसने कथित तौर पर सूर्या को कुर्बानी दिखाने का झांसा देकर अपने पास बुलाया था और फिर धोखे से मौत के घाट उतार दिया। त्योहार के दिन हुए इस जघन्य हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस संवेदनशील मामले ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश पैदा किया, बल्कि कई दिनों तक यह घटना सुर्खियों और चर्चाओं के केंद्र में बनी रही।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग