दरअसल एक जनवरी 2021 को ताजमहल ( the Taj Mahal ) का मुख्य दरवाजा बंद रहेगा और ऐसे में ताज नगरी पहुंचने वाले सैलानियों को दूर से ही ताज का दीदार करना पड़ेगा। ऐसे में ताजमहल (Taj Mahal ) का दीदार करने के लिए सैलानियों को मेहताब बाग जाना होगा या फिर आगरा किले के सामने से भी ताज का दीदार किया जा सकेगा दरअसल साल का पहला दिन शुक्रवार को पड़ रहा है और शुक्रवार को ताज के दरवाजे बंद रहते हैं। आगरा में इस दिन आगरा फोर्ट और अन्य स्मारक खुले रहते हैं लेकिन ताज महल के दरवाजे शुक्रवार को बंद रहते हैं। यही कारण है कि इस बार नव वर्ष पर ताज का दीदार नहीं हो सकेगा।