ग्रेटर नोएडा। यूपी में लव जिहाद कानून बनने के बाद लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। जिनमें पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भी भेज रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने 17 वर्षीय युवती के पिता की तहरीर पर दो नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक आरोपी पीड़िता को स्कूल के समय से जानता है और दोनों के एक वर्ष पूर्व संबंध थे।