4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्ता परिवर्तन रैली से पहले चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Satta Parivartan Rally: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) को पुलिस ने हाउस अरेस्ट (Chandrashekhar Azad House arrest) कर लिया है। चंद्रशेखर आजाद 'सत्ता परिवर्तन रैली' निकालने जा रहे थे।

2 min read
Google source verification
चंद्रशेखर आजाद का बड़ा ऐलान

चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो- पत्रिका)

Chandrashekhar Azad House Arrest: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। उनकी प्रस्तावित 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' रैली से ठीक पहले धामपुर स्थित आवास पर यह कार्रवाई की गई।

चंद्रशेखर के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। चंद्रशेखर आजाद के घर के बाहर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। उनके घर के आसपास आने-जाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बिजनौर के नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाली रैली का कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

प्रशासन पर दवाब बनाने का आरोप

चंद्रशेखर आजाद को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रसाशन पर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे प्रशासनिक दबाव और यात्रा को विफल करने की साजिश बताया है। चंद्रशेखर की पार्टी के कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रहे हैं और इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहे हैं।

चंद्रशेखर बोले- हम संवैधानिक लोग हैं

चंद्रशेखर आजाद ने हाउस अरेस्ट होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- हम संवैधानिक लोग हैं। अगर कोई ऐसी स्थिति बनेगी तो हम संवैधानिक रास्ता निकालेंगे। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, लेकिन अगर वह सरकार के इशारे पर धमकाने का काम करेगी तो इसका हल भी बातचीत से निकालेंगे।

चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी हाल में अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि हाल ही में चंद्रशेखर आजाद ने पूरे उत्तर प्रदेश में 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बढ़ती बेरोजगारी, बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की महंगाई, बहन-बेटियों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है।

पूरे UP में सत्ता परिवर्तन यात्रा' निकालना चाहते हैं चंद्रशेखर

नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने दावा किया कि 'सत्ता परिवर्तन यात्रा' को पूरे प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इस दौरान जनता से सीधा संवाद किया जाएगा और उनके मुद्दों को उठाया जाएगा। चंद्रशेखर ने विश्वास जताया था कि जनता का समर्थन मिलने पर बेहतर परिणाम आएंगे और आजाद समाज पार्टी सत्ता की शीर्ष कुर्सी तक पहुंचेगी।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग