scriptपूर्व मंत्री गोविंद सिंह का बयान— ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए गोली | Ex Minister Govind Singh Ambah Rape And Murder Case Morena Rape Case | Patrika News
मोरेना

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह का बयान— ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए गोली

Lahar MLA Dr. Govind Singh लहार विधायक डाॅ. गोविंद सिंह ने तुरंत गोली मारने का कानून लाने की वकालत की

मोरेनाJul 08, 2021 / 08:34 am

deepak deewan

Ex Minister Govind Singh Ambah Rape And Murder Case Morena Rape Case

Ex Minister Govind Singh Ambah Rape And Murder Case Morena Rape Case

मुरैना-अंबाह. अंबाह में मासूम के साथ रेप और हत्या की घटना से इलाके के लोग गुस्से में हैं जबकि परिजन सदमेे में हैं. मप्र शासन के पूर्व मंत्री व लहार विधायक डाॅ. गोविंद सिंह पीडित परिवार से मिलने पहुंचे. डाॅ. सिंह ने कहा कि जब शासन निरंकुश हो जाता है तब ऐसी घटनाएं होती हैं। डाॅ. सिंह ने पुलिस को आडे हाथ लेते हुए कहा कि अपराधी पुलिस के साथ बैठकर कार्यालयों में जब तक गुलछर्रे उडाएंगे तब अपराध तो बढेंगे ही।
शादी की तलवार लहराने लगा दूल्हा, बरसाए लात—घूंसे, देखते रह गए लोग

पीडित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे डाॅ. सिंह ने कहा कि अंबाह में हुई घटना शासन की निरंकुशता को दर्शाती है। शिवराज शासन में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। गुंडों का राज स्थापित कर दिया गया है। रेत और पत्थर माफिया से पुलिस की सांठगांठ है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह आवाज उठाएंगे।
एमपी के मंत्री के विवादित बोल: नियम तोड़ो-कानून तोड़ो, कैसे भी करो यह काम

पीडि़त परिवार से बातचीत कर 5 वर्षीय मासूम की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए वह लड़ाई लड़ेगे। उन्होंने ने दुष्कर्म के आरोपियों को तुरंत गोली मारने की बात कही और इस संबंध में कानून बनाने की भी वकालत की।
Jyotiraditya Scindia Love Story प्रियदर्शिनी को देखते ही हो गए फ़िदा पर मां पहले ही ले चुकीं थीं ये फैसला

दिग्विजय सिंह शासन काल में गृहराज्य मंत्री रह चुके डाॅ. गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर माह 400-500 बेटे—बेटियों की तस्करी हो रही है। बच्चों को बेचा जा रहा है। डाॅ. सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि बच्चियों की मजबूरी की फायदा उठाकर होटलों में गलत काम कराए जा रहे हैं। पुलिस रेत और पत्थर माफिया से सांठगांठ कर, मकान पर कब्जा कराने और खाली कराने के कार्यों में लिप्त है।
अरबों की संपत्ति के मालिक हैं सिंधिया, देशभर में हैं अनेक महल

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व मुरैना विधायक राकेश मावई भी पीडि़त परिवार के यहां पहुंचे।उन्होंने घटना पर दुख प्रकट किया और बच्ची को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कांग्रेस पीडि़त परिवार की मदद के साथ साथ मासूम गुडि़या को न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो