भोपाल। मोदी केबिनेट के बहुप्रतीक्षित विस्तार में मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia) का भी मंत्री बनना तय है। माना जा रहा है कि उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने के साथ ही कोई अहम विभाग भी दिया जाएगा। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के चश्मोचिराग ज्योतिरादित्य का निजी जीवन भी राजा—महाराजाओं जैसा ही शानोशौकत से भरा रहा है।