भाजपा कार्यालय के तल मंजिल पर सिंधिया भाषण दे रहे थे। उनका कहना था कि कोरोना से बचने के लिए मास्क ढाल और वैक्सीन तलवार है। साथ ही दो गज दूरी है जरूरी का स्लोगन उन्होंने दिया,लेकिन सामने ही एक कुर्सी पर दो-दो लोग बैठकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उडाते नजर आए। हालांकि सिंधिया ने बिनामास्क लगाकर भाषणसुन रहे पूर्व विधायक मुकामसिंह किराडे को इशारा किया, इसके बाद किराडे ने मास्क मुहं पर लगा लिया।