4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फल बेचने वाली नाजमीन ने इतनी तेजी से किया पेमेंट कि प्रधानमंत्री भी बोल उठे— वाह…

जिले में ऑनलाइन भुगतान महिला वेंडर कैटेगरी में अव्वल आने के कारण मोदीजी ने की बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

deepak deewan

•

Updated: 1 Jul 2021, 12:12 PM IST

PM Modi Live NaMo TV Digital India online payment latest news

PM Modi Live NaMo TV Digital India online payment latest news

उज्जैन. देवास रोड के न्यू इंदिरानगर में रहने वाली स्ट्रीट वेंडर नाजमीन शाह 1 जुलाई का दिन कभी नहीं भुला पाएंगी. 41 साल की नाजमीन से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन सीधी बात की। जिले में ऑनलाइन भुगतान महिला वेंडर कैटेगरी में अव्वल होने से प्रधानमंत्री से सीधी बातचीत के लिए नाजमीन को चुना गया था।

ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाजमीन से बाकायदा नमस्ते किया. नाजमीन ने मोदीजी को बताया कि लाकडाउन में पति का कारोबार ठप हो जाने के बाद उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना से लोन लेकर फल बेचने का काम प्रारंभ किया था. प्रधानमंत्री के अनुरोध पर उन्होंने मोबाइल से पेमेंट करने की प्रक्रिया भी बताई. नाजमीन शाह ने इतनी तेजी से डिजिटल पेमेंट किया कि प्रधानमंत्री भी बोल उठे— वाह...

5 trillion economy प्रधान आर्थिक सलाहकार ने पांच ट्रिलियन इकोनामी पर कही अहम बात

बीकाॅम करनेवाली नाजमीन के पति शाकिर मैकेनिक हैं। लॉकडाउन में पति का रोजगार खत्म से हो गया तो नाजमीन ने पैसे कमाने के लिए फल बेचना प्रारंभ कर दिया। इसके लिए उन्होंने शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 10 हजार रुपए का लोन ले लिया। खास बात यह है कि फल खरीदनेवालों को उन्होंने ऑनलाइन भुगतान करने सुविधा शुरु कर दी। इससे उनका कारोबार चल निकला। वे जिले में सबसे ज्यादा डिजिटल पेमेंट से कारोबार करने वाली स्ट्रीट वेंडर बन गईं। इसी वजह से ही उन्हें प्रधानमंत्री से रूबरू होने का मौका भी मिला।

उज्जेैन शहर के लिए यह अहम उपलब्धि है सो इसके लिए प्रशासन ने खासी तैयारी की थी। पीएम मोदी के कार्यक्रम की ऑनलाइन प्रसारण की व्यवस्था की गई। नाजमीन के पति शाकिर और बच्चे फरहाज (17), आलीजा (15) व मुस्तफा (12) भी बेहद उत्साहित दिखे। नाजमीन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदीजी से बातचीत के लिए उन्होंने मानसिक रूप से खासी तैयारी की, क्योंकि इतने बड़े नेता से बात करना आसान नहीं लग रहा था। हालांकि उन्होंने इस मौके पर रोज की तरह सामान्य कपडे ही पहने। उज्जैन का नाम यह उपलब्धि मिलने पर भी उन्होंने खुशी जताई।