सड़क भूमिपूजन कार्यक्रम में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस सड़क के बन जाने के बाद व्यापार बढ़ेगा। कार्यक्रम में उन्होंने विवादित बयान भी दिया। मंत्रीजी ने कहा कि करोड़ों की लागत वाली इस सड़क के लिए बजट का अभाव था। पर उन्होंने सभी अधिकारियों को साफ कह दिया था कि मुझे हर हाल में यह सड़क चाहिए। इसके लिए कुछ भी करो। नियम तोड़ो, कानून तोड़ो, मगर यह सडक स्वीकृत करो।