सागर जिले के बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम झारई में सोमवार को सुबह—सुबह यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार छात्रा अंकिता वैश्य की उसके पिता ने हत्या कर दी। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या गोली मारकर की। जानकारी के अनुसार किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। इसपर बेटी ने अपनी मां का पक्ष लिया और पिता से बहस करने लगी।