एफिडेविट के मुताबिक सिंधिया ग्वालियर स्थित जय विलास महल के मालिक हैं। यह महल 40 एकड़ में फैला है जिसकी मार्केट वैल्यू तब 180 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके अलावा सिंधिया के पास महाराष्ट्र के श्रीगोंडा में 20 एकड़ और लिंबन गांव में 53 एकड़ की एग्रीकल्चर जमीन है। इसके अलावा उनके पास अन्य रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी भी हैं। इनमें मुंबई स्थित समुद्र महल, रानी महल, हीरनवन कोठी, शांति निकेतन,छोटी विश्रान्ति, विजय भवन और पिकनिक स्पॉट, घंटी घर, रोशनी घर, तबेला जैसी संपत्तियां है। मुंबई के समुद्र महल की कीमत 31 करोड़ और रानी महल की कीमत 26 करोड़ रुपए आंकी गई है।