2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga’ Movie Review: जानिए कैसी है सोनम और अनिल कपूर की ये फैमिली ड्रामा फिल्म

आइए जानते हैं कैसी है Anil Kapoor और Sonam Kapoor की फिल्म ‘Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga’ ।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Feb 01, 2019

'Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga' Movie Review

'Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga' Movie Review

बॅालीवुड स्टार्स Anil Kapoor और Sonam Kapoor की फिल्म ‘Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अलावा Rajkummar rao और Juhi Chawla भी लीड रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म से पहली बार अनिल और उनकी बेटी सोनम बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी का निर्देशन शेली चोपड़ा धर ने किया है। वहीं इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। तो आइए जानते हैं कैसी है फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’।

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी सोनम कपूर यानी स्वीटी नाम की लड़की के बचपन से शुरू होती है जो बड़े होकर शादी करने का ख्वाब देखती है। फिल्म में अनिल, सोनम कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं। एक दिन अनिल कपूर का बेटा कहता है कि हमें जल्दी से स्वीटी की शादी करा देनी चाहिए। जिसके बाद स्वीटी का परिवार उसके लिए लड़का खोजने में जुट जाता है। पर इन सब में हर कोई स्वीटी की पसंद पूछना भूल जाता है।

एक दिन शाहिल मिर्जा (राजकुमार रॅाव) की मुलाकात स्वीटी से होती है और उसे उससे प्यार हो जाता है। स्वीटी के घरवालों को जब शाहिल के प्यार का पता चलता है तो अनिल भी अपने बेटी की शादी शाहिल से कराने के लिए तैयार हो जाते हैं। वहीं अनिल कपूर जूही चावला से भी फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं।

अचानक स्वीटी को अपनी जिंदगी का एक बड़ा सच पता चलता है और फिर वह इसे पूरी दुनिया में बताने का फैसला करती हैं। इसके बाद स्वीटी केवल अपना सच शाहिल यानि राजकुमार राव के साथ शेयर करती है। इसके बाद दोनों एक ड्रामा बनाते हैं जिसका हिस्सा स्वीटी का पूरा परिवार होता है। अब आप सोच रहे होंगे की वो सच क्या है। इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।

पत्रिका रिव्यू

फिल्म का अंत यकीनन चौंकाने वाला है।

फिल्म में सोनम और अनिल की बॅान्डिंग शानदार रही।

मूवी का फर्स्ट हाफ जरा लंबा रहा, वहीं दूसरे हॅाफ को कम एंटरटेनिंग बनाया गया।

फिल्म में राजकुमार और सोनम की कैमिस्ट्री शानदार है।

जूही चावला मूवी में कॅामेडी का तड़का डालती दिखाई दे रही है।

फिल्म के गाने शानदार हैं।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म एक फुल फैमिली ड्रामा है। साथ ही मूवी की एंडिंग कुछ बहुत बड़ा मैसेज देगी। पत्रिका एंटरटेंमेंट इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार्स देना चाहेगा। हालांकि आने वाले वक्त में बॅाक्स ऑफिस कलेक्शन बताएगा की फिल्म को लोगों ने कितना पसंद किया।

Story Loader