गौरतलब है कि लेखक रूडयार्ड किपलिंग की मोगली की कहानियों पर आधारित डिज्नी ने एक एनिमेटेड फिल्म 1967 में बनाई थी, जिसे अब एक नए रूप में डिज्नी पेश कर रहा है। 49 वर्ष बाद एक बार फिर यह फिल्म हाजिर है, जिसे आधुनिक तकनीक ने और बेहतर बना दिया है। पहली बार देखने वाले बच्चों के लिए यह अद्भुत अनुभव होगा। इस फिल्म में नवोदित बाल कलाकार नील सेठी ने मोगली का किरदार निभाया है और फिल्म में वह अकेले मानवीय कलाकार हैं, जबकि अन्य सभी कलाकार कम्प्यूटर ग्राफिक्स से बनाए गए हैं। तकनीकी स्तर पर फिल्म लाजवाब है। बैकग्राउंड म्यूजिक, सिनेमाटोग्राफी, स्पेशल इफेक्ट्स, रंगों का संयोजन परफेक्शन के साथ किया गया है।