मूवी रिव्यू

धर्म के नाम पर चल रहे खेल को उजागर करती है PK

"3 इडियट्स" के जरिए दर्शकों को अच्छा मैसेज देने वाले आमिर खान एक बार फिर कुछ खास लेकर आए है...

2 min read
Dec 31, 2014

जयपुर। "3 इडियट्स" के जरिए दर्शकों को अच्छा मैसेज देने वाले राजकुमार हिरानी और आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आए है। इस बार इस जोड़ी ने धर्म और आस्था के नाम पर चल रहे खेल को मनोरजनात्मक तरीके से पेश किया है। हम सब भगवान में विश्वास करते है और उनकी शक्ति पर हम कोई सवाल नहीं करते है। हालांकि इस विषय पर बॉलीवुड में फिल्म बनी है। इसकी कहानी बेहद कसी हुई और शानदार है। इसमें कई मुद्दे उठाए गए है।

कहानी-फिल्म में "पीके" (आमिर खान) एलियन की कहानी है। जो धरती पर उतरता है। वह इस दुनिया को देखकर हैरान रह जाता है। कहानी शुरू होती है जगत जननी (अनुष्का शर्मा) से जो एक जर्नलिस्ट स्टूडेंट है। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद वह अपने होमटाउन इंडिया लौटती है जहां उसकी मुलाकात पीके से होती है।

पीके बेहद निराला है जिसकी बातें लोगों को ऊटपटांग लगती है। उसका ड्रेसिंग स्टाइल सोसायटी में अट्रेक्टिव प्वाइंट है। फिल्म कई सवालों के साथ आगे बढ़ती है। पीके सवालों की खोज में निकलता है। उसके साथ कई लोग जुड़ते चले जाते है। यहां तक की जग्गु भी पीके के साथ हो लेती है। अब सवाल उठता है, पीके कौन है, वह क्या करता है, ऎसे सवालों के जवाब के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

परफोर्मेस : आमिर खान की एक्टिंग में कोई संदेह नहीं है। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी जिया है। उन्होंने अपनी अदाकारी से फिल्म में छाप छोड़ी है। वहीं अनुष्का शर्मा भी पत्रकार के रोल में बखूबी जमी है। आमिर और अनुष्का के बीच गजब कैमेस्ट्री फिल्माई गई है। संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी अपने रोल में फिट बैठे है।

ऑवरऑल : एक्टिंग में दम है। गाने अच्छे है। स्क्रीप्ट में हिरानी और अच्छा कर सकते थे।

डायरेक्टर : राजकुमार हिरानी
कलाकार : आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी

Published on:
31 Dec 2014 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर