1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MOVIE REVIEW: हिमेश का एक और संगीतमय सुरूर

हिमेश इस बार अपनी पिछली फिल्मों की तुलना में थोड़ा परिपक्व नजर आए हैं...

2 min read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Mar 11, 2016

tera suroor

tera suroor

एंटरटेनमेंट डेस्क। बतौर गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया का सुरूर हमेशा चला है, लेकिन बतौर एक्टर उन्होंने अब तक कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। हालांकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली हैं, लेकिन गीत-संगीत की वजह से। वे अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में नकामयाब रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई तेरा सरूर से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि बाकी फिल्मों की तरह हिमेश की यह फिल्म भी एक म्यूजिक एलबम की तरह है। पहला शो देखकर बाहर निकले दर्शकों ने फिल्म को ठीक-ठाक बताया। खास बात यह है कि कुछ ने हिमेश के अभिनय की भी तारीफ की। यह हिमेश के लिए अच्छी खबर है।

कहानी...
ये कहानी है रघु (हिमेश) और उसकी पत्नी तारा (फराह करीमी) की। रघु, एक गैंगस्टर है। एक दिन तारा उससे रूठकर डब्लिन (शहर) चली जाती है, जहां वह एक ड्रग्स के केस में फंस जाती है। रघु उसको वहां से बचाने जाता है, जहां उसकी मुलकात तारा की वकील ऐले (मोनिका डोगरा) से होती है। ऐले उसको बताती है कि तारा को उसके किसी फेसबुक दोस्त अनिरुद्ध ने ड्रग्स के केस में फंसाया है। रघु उसकी तलाश में जुट जाता है और तारा को जेल से फरार होने का प्लान बनाता है। फिल्म में कहानीके नाम पर कुछ भी नया नहीं है। वहीं घिसी-पिटी कहानी। कुछ-कुछ श्रीदेवी और संजय दत्त स्टारर फिल्म गुमराह की याद दिलाती है।

अभिनय पर भारी लोकेशन...
इसमें कोई दोराय नहीं कि फिल्म को बेहद खूबसूरत जगहों पर शूट किया है, जिससे फिल्म देखने में थोड़ा-बहुत आनंद आता है। लेकिन कोई भी फिल्म लोकेशन की वजह से सुपरहिट नहीं होती, बल्कि फिल्म की कहानी के साथ-साथ कलाकारों का अभिनय भी मायने रखता है। हिमेश इस बार अपनी पिछली फिल्मों की तुलना में थोड़ा परिपक्व नजर आए हैं। उनके हाव-भाव अजीब लगते हैं, लेकिन एक्शन सीन में उन्होंने अच्छा काम किया है। उनकी पहली फिल्म आप का सुरूर 2007 में आई थी, लेकिन इन नौ सालों में हिमेश के अभिनय में कोई खास फर्क नजर नहीं आया। फिल्म की एक्ट्रेस फराह करीमी खूबसूरत लगी हैं, लेकिन उन्हें बहुत कम सीन्स मिले हैं। नसीरुद्दीन शाह और शेखर कपूर का काम भी उनके किरदार के हिसाब से अच्छा है, लेकिन उनके भी बहुत कम सीन्स हैं।

देखें या ना देखें...
फिल्म का म्यूजिक अच्छा है। इस फिल्म में हिमेश ने अपने पुराने गानों का इस्तेमाल भी बैकग्राउंड में किया हुआ है। फिल्म के डायरेक्टर शॉन अरन्हा के काम को सराहा जा सकता है। उन्होंने फिल्म के पहले हाफ को थोड़ा बोरिंग बनाया ह,ै लेकिन सेकंड हाफ अच्छा है। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में कोई विकल्प भी नहीं है। हिमेश के फैन निराश नहीं होंगे।

रेटिंग: 2.5/5

ये भी पढ़ें

image
Story Loader