हिन्दु परम्परा में मस्तक पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है इसे सात्विकता का प्रतीक माना जाता है विजयश्री प्राप्त करने के उद्देश्य रोली, हल्दी, चन्दन या फिर कुमकुम का तिलक किया जाता है। कार्य की महत्ता को ध्यान में रखकर शुभकामनाओं के रुप में हमारे तीर्थस्थानों पर, विभिन्न पर्वों-त्यौहारों, विशेष अतिथि आगमन पर आवाजाही के उद्देश्य से भी लगाया जाता है।