9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में 44 लाख 61 हजार बोगस मतदाता!

*महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में मशीन की बजाय बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग *राज्य के मतदान सूची में 44 लाख 61 हजार बोगस मतदाताओं का नाम
less than 1 minute read
Google source verification
महाराष्ट्र में 44 लाख 61 हजार बोगस मतदाता!

महाराष्ट्र में 44 लाख 61 हजार बोगस मतदाता!


पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुंबई. महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव में मशीन की बजाय बैलेट पेपर पर चुनाव कराने और राज्य के मतदान सूची में 44 लाख 61 हजार बोगस मतदाताओं का नाम तत्काल निकालने की मांग कांंग्रेस पार्टी ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा से की।
विधानसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेन के लिए महाराष्ट्र के दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयोग सुनिल अरोड़ा और आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा ने मंगलवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के शिष्टमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के महासचिव राजेश शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से लिया जाए ओर मतदान सूची में शामिल बोगस मदाताओं का नाम निकाला जाए। लोकसभा चुनाव के पहले 25 फरवरी 2019 को चुनाव आयोग की ओर से आयोजित बैठक में प्र्रदेश कांग्रेस ने 44 लाख 61 हजार बोगस मतदाताओं की जानकारी सबूत सहित दिया था। परंतु अभी तक उन नामों को निकाला नहीं गया। यह जानकारी शर्मा ने आयोग को दी। इसका जवाब देतें हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा ने 2 लाख 16 हजार बोगस मतदाताओं का नाम सूची से निकाला गया है,बचे हुए मतदाताओं को नाम बाहर निकालने की प्रकियया शुरू है।
इस संदर्भ में मीडिया से बातचीत करते हुए राजेश शर्मा ने बोगस मतदाताओं का नाम निकालने के बारे में आयोग की ओर से देरी हो रही है। मुक्त व निर्भय वातावरण में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया क्रियान्वित करने के लिए बोगस मतदाताओं का नाम मतदान सूची से तत्काल निकालने की बात भी उन्होंने कही। वोटिंग मशीन पर जनता का विश्वास नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर पर करने की मांग करने की मांग अनेक राजनीतिक दलों ने किया। यह मांग चुनाव आयोग तत्काल मंजूर करे।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग