scriptMaharashtra: नासिक शहर में आग का तांडव, 3 घर, 2 दुकानें और 50 दोपहिया वाहन जलकर खाक, देखें वीडियो | Maharashtra Nashik fire shops houses 50 two wheeler burned watch video | Patrika News
मुंबई

Maharashtra: नासिक शहर में आग का तांडव, 3 घर, 2 दुकानें और 50 दोपहिया वाहन जलकर खाक, देखें वीडियो

Maharashtra Fire : नासिक शहर में बाजार में आग लगने से करीब 50 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मुंबईApr 22, 2024 / 06:35 pm

Dinesh Dubey

Nashik Fire update
Old Nashik Fire : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक मार्केट में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग शहर के भीड़भाड़ वाले ओल्ड नासिक इलाके में आज सुबह एक घर में लगी और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग घर के बगल में मौजूद गोदाम तक पहुंच गई, जिससे 50 से ज्यादा वाहन जलकर खाक हो गए।
आग इतनी भीषण थी कि इलाके के तीन घर और दो दुकाने पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस आग में गोदाम में मौजूद करीब पचास दोपहिया वाहन जल गए। आग के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया। ओल्ड नासिक इलाके में लगी इस आग से स्थानीय लोगों में भय का माहौल फैल गया था। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
Maharashtra Fire
बताया जा रहा है कि आज सुबह 7:30 बजे केदारे चौक पर एक घर में आग लगी। आग लगने से गोदाम में मौजूद 50 से ज्यादा दोपहिया वाहन जल गए। इस आग में लाखों रुपये के नुकसान की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।
गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। खबर है कि इस अग्निकांड में तीन नागरिक मामूली रूप से घायल हुए हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है।
इस बीच नासिक शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनायें बढ़ती दिख रही है। दो दिन पहले सातपुर इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई थी। जिसमें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था।

Home / Mumbai / Maharashtra: नासिक शहर में आग का तांडव, 3 घर, 2 दुकानें और 50 दोपहिया वाहन जलकर खाक, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो