अधिकारी ने कहा कि जून में छिटपुट मामले सामने आए थे। हालाँकि, 20 जुलाई के बाद लंपी रोग (एलएसडी) के मामलों की संख्या अचानक बढ़ गई। इस साल अब तक 1,174 मामले सामने आए हैं और उनमें से 424 मवेशी ठीक हो गए हैं। अब तक 14 बछड़े मारे गए है। वर्तमान में लंपी वायरस से पीड़ित 697 जानवरों का इलाज चल रहा है और उनमें से 19 की हालत गंभीर है।
शेवगांव में सबसे ज्यादा मामले
अधिकारी ने कहा, "अब तक लंपी रोग के सबसे ज्यादा 275 मामले शेवगांव (Shevgaon) से सामने आये हैं, इसके बाद राहुरी (269), कोपरगांव (183) और पाथर्डी (134) हैं।" जिले के 15 तालुकाओं के 1,602 गांवों में से 239 में संक्रमित मवेशी हैं। जिले के अकोले, संगमनेर और जामखेड तालुका में अब तक लंपी त्वचा रोग का कोई मामला सामने नहीं आया है। अहमदनगर में कुल 13.8 लाख जानवरों में से लगभग 98% का टीकाकरण (Vaccinated) किया जा चुका है।
नासिक में भी मवेशी संक्रमित
नासिक जिले (Nashik Lumpy Update) में भी लंबी वायरस से कई मवेशी संक्रमित हुए है। चूंकि नासिक जिले में मवेशियों की आबादी 8.9 लाख है और उन सभी को टीका लगाया गया है। इसलिए हालत नियंत्रण में है।