इसके साथ ही जिले के शिरूर अनंतपाल तालुका में दर्जनों मवेशी इस ढेलेदार त्वचा रोग (एलएसडी) से ग्रसित हो गये है। अब तक यहां 702 मवेशी लंपी रोग की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 64 पशुओं की मौत की सूचना है। 567 पशु इस बीमारी से ठीक हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां वर्तमान में लंपी वायरस से 102 मवेशी पीड़ित हैं।
3 महीने में 1236 मवेशी संक्रमित
लंपी वायरस की पहली लहर के दौरान लातूर जिले के सभी क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया था। टीकाकरण की शुरुआत के बाद महामारी पर नियंत्रण पा लिया गया था। लेकिन मार्च महीने के बाद कुछ जगहों पर फिर से इसका प्रकोप शुरू हो गया। नवजात बछड़ों की मृत्यु दर सबसे अधिक होती है। जिन जानवरों को पहले टीका लगाया गया है उनकी मृत्यु नहीं हो रही है। लेकिन जिन पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है, वह लंपी बीमारी की वजह से मर रहे हैं। इसलिए प्रशासन ने एक बार फिर से टीका लगाने का निर्णय लिया है।