Maharashtra Lumpy Virus News: महाराष्ट्र में लंपी वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे है। राज्य के कम से कम 33 जिलों में लंपी बीमारी का कहर सबसे अधिक देखने को मिला है, जहां हजारों संक्रमित मवेशियों की मौत हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, राज्य में लंपी वायरस से कुल 1 लाख 78 हजार 072 मवेशियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।