13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sex Racket Busted: महाराष्ट्र के वाशिम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; पांच लड़कियां छुड़ाई गईं

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताना चाहते हैं कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पांच लड़कियों को छुड़ाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
arrested_1.jpg

Tamil nadu: Physical Education Teacher Arrested in Sexual Harassment case

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल एक कथित देह व्यापार ले ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारा है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही पांच लड़कियों को यहां से छुड़ाया गया है। पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद वहां छापा मारा और इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।

जानकारी के अनुसार वाशिम में चल रहे इस सेक्स रैकेट की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरी रणनीति के तहत वहां छापा मारा। पुलिस ने सबसे पहले एक नकली ग्राहक जकालवाड़ी में एक मकान में भेजा और फिर वहां रेड कर दी। जिसके बाद पांच लड़कियों को वहां से मुक्त कराया गया है। साथ ही दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें-Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने होटल में मारा छापा; पढ़ें डिटेल्स

पुलिस ने इस मामले में मौके से 2.9 लाख रुपये कैश और तीन फोन बरामद किया है। साथ ही अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में छापा मारकर कथित रूप से जिस्मफरोशी में धकेली गयीं 17 महिलाओं को मुक्त कराया था। साथ ही दलाल के रूप में काम करने वाले नौ लोगों को अरेस्ट किया था।

उल्लेखनीय है कि नवी मुंबई में पुलिस ने यह एक्शन एक महिला की तरफ से 4 अगस्त को मानव तस्करी रैकेट में शामिल राजू और साहिल नाम के दो लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद की थी। महिला का आरोप था कि आरोपी अलग-अलग राज्यों से महिलाओं को मुंबई में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर यहां लाते थे। फिर मुंबई में उन्हें एक कमरे में बंद कर देते थे और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करते थे।