scriptMaharashtra Politics News : विभागों का बंटवारा : गृह शिवसेना के पास, एनसीपी के पास वित्त विभाग | Maharashtra Politics News | Patrika News
मुंबई

Maharashtra Politics News : विभागों का बंटवारा : गृह शिवसेना के पास, एनसीपी के पास वित्त विभाग

राज्य में सरकार ( Government )बनने के 15 दिन बाद उद्धव सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों ( Department ) का बंटवारा कर दिया है। महत्वपूर्ण विभागों में गृह विभाग ( Home Department ) शिवसेना ने अपने पास रखा है, जबकि वित्त ( Finance ) जैसा अहम विभाग एनसीपी के खाते में गया है। कांगे्रस को ऊर्जा और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग ( Importent Department ) मिले हैं।

मुंबईDec 12, 2019 / 07:21 pm

Binod Pandey

उद्धव मंत्रिमंडल में विभागों का बांटवारा, जानिए शिवसेना, NCP और कांग्रेस को कौन सा मिला मंत्रालय

उद्धव मंत्रिमंडल में विभागों का बांटवारा, जानिए शिवसेना, NCP और कांग्रेस को कौन सा मिला मंत्रालय

मुंबई. शपथ ग्रहण के पखवाड़े भर बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। महाराष्ट्र आघाडी सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है। राजस्व मंत्रालय
यह भी पढ़े:-महाराष्ट्रः मंत्रालयों का हुआ बंटवारा, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस बरकरार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को वित्त मंत्रालय मिला है। शहरी विकास और पर्यावरण मंत्रालय भी शिवसेना के पास है। राजस्व के अलावा स्कूली शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग कांग्रेस को मिला है। एनसीपी को वित्त मंत्रालय के साथ ही ग्रामीण विकास, जल संसाधन और सामाजिक न्याय विभाग मिले हैं।

शपथ ग्रहण के बाद से ही शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाराष्ट्र विकास आघाडी में विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही थी। जिन मंत्रालयों को बंटवारा नहीं किया गया है, उनका कामकाज मुख्यमंत्री देंखेंगे। खास यह कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने अपने पास कोई अहम विभाग नहीं रखा है। उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव के साथ छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया था।
यह भी पढ़े:-महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने बहुमत परीक्षण हासिल किया, भाजपा ने सदन से वॉकआउट किया


शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे को गृह, शहरी कल्याण, पर्यावरण, पर्यटन और विधायी कार्य का जिम्मा मिला है। जयंत पाटील वित्त मंत्रालय के साथ ही हाउसिंग, खाद्य आपूर्ति और श्रम मंत्रालय का कामकाज देखेंगे। पाटील एनसीपी विधायक दल के नेता हैं। इसी तरह से कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात को राजस्व के साथ ही स्कूली शिक्षा, पशु संवर्धन और मत्स्य विभाग मिला है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई उद्योग, उच्च व तकनीकी शिक्षा के साथ ही खेल एवं युवा मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे। एनसीपी के छगन भुजबल ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय और जल संसाधन विभाग का काम देखेंगे। कांग्रेस के नितिन राउत आदिवासी कल्याण, महिला एवं बाल विकास के साथ ही राहत व पुनर्वास विभाग का जिम्मा संभालेंगे।

किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग
मंत्री विभाग
एकनाथ शिंदे गृह, शहरी कल्याण, पर्यावरण, पर्यटन और विधायी कार्य
सुभाष देसाई उद्योग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा
जयंत पाटील वित्त एवं योजना, हाउसिंग, खाद्य आपूर्ति और श्रम
छगन भुजबल ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन
बालासाहेब थोरात राजस्व, स्कूली शिक्षा, पशु व मत्स्य पालन
नितिन राउत आदिवासी कल्याण, महिला एवं बाल विकास, राहत एवं पुनर्वास

Home / Mumbai / Maharashtra Politics News : विभागों का बंटवारा : गृह शिवसेना के पास, एनसीपी के पास वित्त विभाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो