13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में बारिश ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें, IMD ने मुंबई-ठाणे सहित अन्य जगहों के लिए जारी किया ये अलर्ट

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। औरंगाबाद जिले में नदी में कपड़े धोने गईं तीन महिलाएं बाढ़ में बह गई। जिसमें से दो का रेस्क्यू किया गया है। जबकि एक की तलाश जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Maharashtra Heavy Rains Alert

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी

Maharashtra Weather Updates: महाराष्ट्र के कई जगहों पर भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बरसात के कारण जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है। औरंगाबाद जिले में नदी में कपड़े धोने गईं तीन महिलाएं बाढ़ में बह गईं हैं। जिसमें से दो का रेस्क्यू किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य के औरंगाबाद जिले में तीन महिलाएं देवगिरी नदी में कपड़े धोने गई थी। अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी ने विकराल रूप ले लिया और वे बह गई। काफी मशक्कत के बाद दो महिलाओं को सुरक्षित बचाया जा सका। जबकि एक की तलाश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: 'मुख्यमंत्री 20 घंटे करते हैं काम, यह लोगों को खटकता है', बेटे श्रीकांत शिंदे ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पुणे, कोल्हापुर, कोंकण, सतारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी है। बारिश के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन की ओर से नदी के सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

आईएमडी ने मुंबई, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, उस्मानाबाद समेत कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बिजली कड़कने के साथ तेज या मध्यम बारिश होने के आसार हैं। महाराष्ट्र में मानसून दोबारा पिछले सप्ताह ही तेजी से सक्रिय हुआ है। मुंबई और ठाणे में बारिश का सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ता है।