9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, केरल पुलिस से मांगी मदद

बिनॉय के खिलाफ बलात्कार मामला
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Binod Pandey

Jun 20, 2019

mumbai patrika

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, केरल पुलिस से मांगी मदद


मुंबई. केरल की सत्ताधारी माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सचिव के. बालकृष्णन के बेटे बिनॉय विनोदिनी बालकृष्णन के खिलाफ दर्ज बलात्कार मामले की जांच में मुंबई पुलिस जुट गई है। बिनॉय के खिलाफ दर्ज मामले में केरल पुलिस की भी सहायता मांगी गई है। उल्लेखनीय है कि बिनॉय का दुबई में व्यवसाय है। बिहार की रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने माकपा नेता पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने वाली महिला और बिनॉय की मुलाकात दुबई में हुई थी। बिनॉय के कहने पर वह नौकर छोड़ कर मुंबई आ गई थी। महिला का दावा है कि बिनॉय के साथ रिश्ते के चलते उनकी एक आठ साल की बेटी भी है। दूसरी तरफ बिनॉय ने भी केरल में महिला के खिलाफ पांच करोड़ रुपए मांगने के लिए ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है।

बिनॉय ने पीडि़ता को यह नहीं बताया था कि वह पहले से शादीशुदा है। बाद में महिला को पता चला कि बिनॉय विवाहित है। यह जानकारी भी मिली कि उसका परिवार केरल में रहता है। फिर पीडि़ता ने आरोपी से कहा कि वह उसके परिवार से मिलना चाहती है। इस पर बिनॉय ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग