scriptमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, ट्रक का ब्रेक फेल, कई गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत | Mumbai-Pune Expressway accident due to truck brake fail 3 died | Patrika News
मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, ट्रक का ब्रेक फेल, कई गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत

Maharashtra Pune Accident : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर पाइप लेकर जा रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल होने से भीषण हादसा हुआ है।

मुंबईMay 10, 2024 / 12:38 pm

Dinesh Dubey

Mumbai-Pune Expressway Accident
Mumbai-Pune Expressway Accident : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तीन गाड़ियों का भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक, मुर्गियां ले जा रही एक पिकअप और एक कार आपस में टकरा गईं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। इस हादसे के कारण व्यस्त मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला, 2 को उम्रकैद की सजा, 3 बरी

जानकारी के मुताबिक लोनावाला के करीब यह हादसा आज सुबह 4 बजे हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि पाइप ले जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। आज सुबह-सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, नतीजतन चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे पिकअप टेंपो से टकरा गया। जिसके चलते टेंपो आगे चल रही ओमनी कार से टकरा गई।

सूचना मिलते ही हाईवे ट्रैफिक पुलिस, बोरघाट के अधिकारी, खोपोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

हादसे में ओमनी कार में सवार 5 लोगों में से दो की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और ड्राइवर को मामूली चोट आई है।
वहीँ, मुर्गियां ले जा रहे टेंपो के चालक समेत 4 लोगों में से 2 गंभीर रूप से घायल हैं और 2 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। जबकि ट्रक में मौजूद तीन में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल (पनवेल) और खोपोली नगरपालिका अस्पताल भेजा गया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, 4 घायलों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया, लेकिन तत्काल राहत कार्य पूरा कर यातायात को शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस यातायात सुचारू करने में जुटी हुई है।

Hindi News/ Mumbai / मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, ट्रक का ब्रेक फेल, कई गाड़ियां टकराईं, 3 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो