scriptBig Accident : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू कंटेनर से टकराईं 5 गाड़ियां, 2 की मौत, कई गंभीर | Mumbai-Pune Expressway container overturned damaged 5 cars 2 killed | Patrika News
मुंबई

Big Accident : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू कंटेनर से टकराईं 5 गाड़ियां, 2 की मौत, कई गंभीर

Mumbai-Pune Expressway Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कम से कम दो की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए है। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिती बन गई है।

मुंबईAug 21, 2023 / 12:26 pm

Dinesh Dubey

mumbai-pune_expressway_accident.jpg

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, 2 की मौत

Maharashtra Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक कंटेनर के पलट जाने से पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायगढ़ (Raigad) के एसपी सोमनाथ घरगे (Somnath Gharge) के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास हुए हादसे में कम से कम दो की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए है। हादसा आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब उस वक्त हुआ जब पुणे से मुंबई आने वाली लेन पर एक कंटेनर पलट गया। जिसके कारण पुणे की ओर से आने वाली लेन कुछ समय के लिए बाधित हो गई। घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की पीड़ितों की हालत गंभित बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें

ठाणे: धीमी जांच से नाराज शख्स ने काटी उंगली, तो हरकत में आई पुलिस, 4 आरोपियों को दबोचा

fdfd.jpg

एक अन्य दुर्घटना में, रविवार सुबह मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक (Bandra-Worli Sea Link) पर एक किशोर ने मर्सिडीज को टक्कर मार दी। दरअसल किशोर जिस कार को चला रहा था, वह उसके नियंत्रण से बाहर हो गई थी। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कॉलेज छात्र जय बनसोडे (Jay Bansode) के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाणे के भयंदर (Bhayander News) निवासी बनसोडे अपने रिश्तेदार की कार चला रहा था। सी-लिंक पर कार को टक्कर मारने के बाद वह मौके से भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना के समय बनसोडे नशे में नहीं था।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बनसोडे को तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं।

हादसे के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दिखा भयावह मंजर-

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Mumbai / Big Accident : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बेकाबू कंटेनर से टकराईं 5 गाड़ियां, 2 की मौत, कई गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो