फेसबुक पर दोस्ती करना एक महिला के लिए भारी पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस जाेड़े ने महिला के साथ पहले अपनी दोस्‍ती खूब पक्‍की की। दोनों ने बताया कि वे लंदन से हैं और पेशे से न्‍यूरोसर्जन हैं। एक दिन इन्‍होंने महिला को गिफ्ट भेजने की बात कही और लूट लिए 18 लाख रुपए। जाने पूरा मामला।
मुंबई से सटे ठाणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला से 18.15 लाख रुपये की ठगी होने की सूचना ठाणे पुलिस ने बुधवार को दी हैं। इसी साल की शुरुआत में एक पुरुष और एक महिला के जोड़े ने एक 48 साल की महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती की थी। इन दोनों ने अपना परिचय लंदन में रह रहे न्यूरोसर्जन के रूप में दिया था।
महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, इस साल अगस्त महीने में दोनों ने महिला को मैसेज कर कहा कि उन्होंने उनके लिए एक महंगा गिफ्ट भेजा है, लेकिन कस्टम डिपार्टमेंट से इसे निकालने के लिए उन्हें कुछ पैसे भरने पड़ेंगे। दोनों पर भरोसा करते हुए महिला ने अगस्त और सितंबर के महीने दो अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 18,51,221 रुपए ट्रांसफर कर दिए। यह भी पढ़े: Maharashtra News: सीएम केजरीवाल के बाद अब BJP विधयाक की मांग, कहा- नोटों पर लगे शिवाजी की फोटो
नहीं मिला कोई गिफ्ट: बता दें कि कुछ समय के बाद कोई भी गिफ्ट न मिलने पर महिला को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुई हैं। इसके बाद महिला फौरन ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत केस दर्ज कराया।
बता दें कि आनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ठगी का यह कोई पहला केस नहीं है, बल्कि इस प्रकार की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। इस महीने की 15 तारीख को ठगी का एक मामला सुर्खियों में आया, जिसमें फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाकर एक शख्स बड़े घर की महिलाओं को ठगता था।
हाल ही में मुंबई के रहने वाले शख्स को सिम के साथ अपना फोन मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर पर देना घाटे का सौदा साबित हुआ। 40 साल के पीड़ित ने मोबाइल रिपेयरिंग स्टोर पर अपना मोबाइल रिपेरिंग करने के लिए दिया था। मोबाइल स्टोर के स्टाफ ने उसके फोन पर बैंकिंग एप के जरिए एफडी तोड़कर उसके पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।