scriptयुवतियों ने किया पारंपरिक नृत्य, धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव | Young girls celebrated traditional dance, celebrated Ganagaur festival | Patrika News
मुंबई

युवतियों ने किया पारंपरिक नृत्य, धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव

राजस्थानी महिला मंडल का गणगौर का सिंजारा

मुंबईApr 06, 2019 / 06:36 pm

Devkumar Singodiya

राजस्थानी महिला मंडल का गणगौर का सिंजारा

राजस्थानी महिला मंडल का गणगौर का सिंजारा

भिवंडी. राजस्थानी महिला मंडल भिवंडी की ओर से मंडई स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन, गणगौर गीत और नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम के जरिए गुरुवार को देर रात गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशेष कर युवतियों की ओर से पेश किए गए नृत्य को सराहा गया। राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्ष उषा सिकची, मंगला सोमानी और प्रेमा दुजारी ने बताया कि अपनी माटी की सभ्यता और संस्कृति की धरोहर को कायम रखने के लिए प्रवासी राजस्थानी महिलाओं की ओर से यह गणगौर उत्सव पारंपरिक राजस्थानी गीतों और नृत्यादि के जरिए पिछले कई वर्षों से बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
सरिता बजाज के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में उषा लाहोटी, संध्या सोमानी, अर्चना लखोटिया, माधुरी सोमानी, कल्पना शर्मा, अनिता काकांणी, नीलम लाहोटी, उषा हेड़ा, कीर्ति बिड़ला, सुशीला लाहोटी, चंद्रकांता हेड़ा और मंजूला लाहोटी सहित बड़ी संख्या में राजस्थानी समाज की महिलाएं, नवयुवतियां और बच्चे मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो