scriptशर्मनाक! युवक ने 12 साल की लड़की से किया बाल विवाह, कई बार रेप से हुई गर्भवती | Youth married 12 year old girl raped gets pregnant in Navi Mumbai | Patrika News
मुंबई

शर्मनाक! युवक ने 12 साल की लड़की से किया बाल विवाह, कई बार रेप से हुई गर्भवती

Navi Mumbai Crime: 12 साल की किशोरी से आरोपी ने छह महीने पहले बाल विवाह किया था।

मुंबईJan 05, 2024 / 08:12 pm

Dinesh Dubey

rape_in_mumbai.jpg

File Photo

Thane News: मुंबई से सटे ठाणे जिले के नवी मुंबई से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 29 वर्षीय शख्स ने न केवल 12 वर्षीय लड़की से अवैध शादी की, बल्कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी। पुलिस के पास मामला पहुंचते ही कार्रवाई शुरू हुई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि 12 साल की किशोरी से कथित तौर पर आरोपी ने छह महीने पहले बाल विवाह किया था और उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता को गर्भवती करने के आरोप में 29 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्योंकि यह विवाह देश में अवैध है।
यह भी पढ़ें

दाऊद की 15 हजार की जमीन 2 करोड़ में बिकी, जानें कौन है खरीदार अजय श्रीवास्तव? खोलेंगे सनातन पाठशाला


दोनों सतारा के निवासी

आरोपी और नाबालिग लड़की दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले हैं। गुरुवार को सर्वे के दौरान पनवेल के एक स्थानीय डॉक्टर ने सच से पर्दा उठाया। जब डॉक्टर को पता चला कि लड़की चार महीने की गर्भवती है तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

बाल विवाह के बाद रेप!

खंडेश्वर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने किशोरी के साथ कई बार रेप किया जिससे वह गर्भवती हो गयी। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Hindi News/ Mumbai / शर्मनाक! युवक ने 12 साल की लड़की से किया बाल विवाह, कई बार रेप से हुई गर्भवती

ट्रेंडिंग वीडियो