5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: लोग उड़ाते थे मजाक, बॉडी शेमिंग का हुई शिकार, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: इस एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में की जाती है, पर इन्होंने यहां पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना किया है।

2 min read
Google source verification
कृति सेनन का बर्थडे

कृति सेनन का बर्थडे

Birthday Special: फेमस एक्ट्रेस आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। इन्हें इंडस्ट्री में काम किए ज्यादा समय नहीं हुआ है, पर इन्होंने खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत की है। एक्ट्रेस करियर के शुरुआत में बॉडी शेमिंग का शिकार भी हो चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस कृति सेनन की। कृति सेनन ने अपने करियर में काफी डांट भी खाई है। आइये उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से…

कृति सेनन का जन्मदिन (Kriti Sanon Birthday)

कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। कृति सेनन ने साल 2014 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने कई रिजेक्शन फेस किए थे। एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से उन्हें निकाल दिया गया था और एक स्टार किड को उनकी जगह ले लिया था। कृति ने अपना डेब्यू बॉलवुड फिल्म से नहीं बल्कि तेलुगु सिनेमा से किया था। उनकी पहली फिल्म Nenokkadine थी। इसमें उन्होंने सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें :Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने निभाया ‘मां’ का फर्ज! लिया जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला

कृति ने खुद बताया था कि लोग उनका मजाक उड़ाते थे, मेरा पहला रैंप शो था और उन कोरियोग्राफर के साथ मैंने फिर काम नहीं किया। वह रैंप शो किसी फार्म हाउस में हुआ था, मेरी जो हील्स थीं, वो घास में फंस रही थीं। वह मेरा फर्स्ट टाइम था। बहुत बुरा रहा था। मैं रोने लगी क्योंकि वह मुझे 50 मॉडल्स के सामने डांट रही थी। वहीं, कई लोगों ने मेरी बॉडी शेमिंग की। स्माइल और नाक का मजाक उड़ाया। लोग मेरे लिप्स को देख कर कहते थे कि सर्जरी करवा कर इन्हें फिल करवाया है।