
अभाविप ने मनाया 70 वां स्थापना दिवस
पथरियाञ्चपत्रिका. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं नगर के सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया
मुख्य वक्ता शिक्षक तीजराम यादव ने अभाविप के कार्य को सराहा, वहीं परिषद वक्ता शरद गंधर्व ने अभाविप का संक्षिप्त परिचय दिया। नगर अध्यक्ष केशव पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। नगर सहमंत्री जानेश यादव ने अपने एक वर्ष का विवरण प्रस्तुत किया। फिर पुरानी कार्यकारिणी भंग कर शरद गंधर्व ने 2019-20 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमे शिक्षक केशव पाण्डेय को पुन: अध्यक्ष व नगर मंत्री कुशाल यादव को बनाया गया। वहीं नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, भूपेंद्र गेंदले, नितेश साहू व नवीन साहू, सहमंत्री जानेश यादव, राजेश यादव, अभिषेक केशरवानी व रूपेश दुबे, कार्यालय मंत्री मनीष यादव, कोषाध्यक्ष खुशाल जायसवाल, विद्यालय प्रमुख नीतीश वर्मा, सहप्रमुख योगेंद्र वर्मा, महाविद्यालय प्रमुख रविन्द्र बघेल, छात्रा प्रमुख हेमप्रभा, सहप्रमुख प्रीति, सेवा प्रमुख अरविन्द यादव, जनजाति प्रमुख योगेश मरकाम, सहप्रमुख अखिलेश व अरविंद, आंदोलन प्रमुख वासु साहू, सांस्कृतिक प्रमुख अवधेश साहू, सहप्रमुख देवेश साहू व कमल साहू, खेल संयोजक देवेंद्र जायसवाल व तकनीकी प्रमुख राजेश निषाद को बनाया गया। वहीं आगामी कार्यक्रम की घोषणा की गई।
Published on:
15 Jul 2019 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंगेली
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
