1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live: सीएम योगी के कार्यक्रम में जा रहे इन ‘नेताओं’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी चौथी बार बागपत पहुंचे हैं। यहां वह दिल्ली-सहारपुर मार्ग का शिलान्यास करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Sep 2018, 3:03 PM IST

yogi

Breaking- मुख्‍यमंत्री योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने सांसद ने कर दी ये मांग

शामली। बागपत के बड़ौत में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली के किसान संगठन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये किसान संगठन मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस बीच शामली पुलिस व प्रशासन ने किसान नेताओं को जनसभा में जाने से रोक लिया और पुलिस की कस्टडी में थाने में बैठा लिया। वहीं किसानों को हिदायत दी गई कि जब तक जनसभा खत्म नहीं होती, तब तक वो लोग थाने में ही बैठे रहेंगे।

यह भी पढ़ें : अखिलेश सरकार जो नहीं कर पाई, अब योगी सरकार करने जा रही वो काम

आपको बता दें कि मामला शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां मंगलवार सुबह किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता व नेता बागपत के बड़ौत में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। जनसभा में शामिल होने जा रहे सभी किसान हाथों पर काली पट्टी बांधे हुए थे और सभी किसान गन्ना भुगतान न होने से नाराज थे।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री का मंच सजाने के लिए मंगाए गए सात समंदर पार के फूल, देंखे वीाडियाे आैर ये भी जानें जर्मनी तकनीक से तैयार पंडाल में क्या है खास

किसानों की मांग थी कि प्रदेश सरकार ने 14 दिनों के अंदर गन्ना भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक नए सत्र का किसानों का गन्ना भुगतान 10 हजार करोड़ रुपए शुगर मिलों पर बकाया है। जिसकी मांग को लेकर किसान जनसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन जैसे ही पुलिस को किसानों के जनसभा में पहुंचने की जानकारी मिली, तो मौके पर सीओ शामली और SDM शामली पहुंचे। उन्होंने किसान संगठन का मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ज्ञापन को स्वयं ही लेते हुए सभी किसानों को हिरासत में ले लिया। जिससे किसान संगठनो में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के लिए आई अब तक की सबसे बुरी खबर, इन दो समुदायों ने BJP के खिलाफ पहली बार मिलाया हाथ

बता दें कि बागपत के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी चौथी बार बागपत पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर वह दिल्ली-सहारपुर मार्ग का शिलान्यास करेंगे। सुरक्षा से लेकर सभी व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इस मौके पर किसानों को गन्ना भुगतान का तोहफा भी दिया जाना तय माना जा रहा है। जिसके कारण यहां पर काफी संख्या में किसानों के भी पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश