दरअसल, सदर तहसील के गांव जालेहड़ा निवासी एक शख्स ने विरासत नाम कराने के लिए सदर तहसील में तैनात पटवारी संजीव त्यागी के पास गए, जहां पटवारी ने उससे रिश्वत मांगी। इसके बाद पीड़ित शख्स ने पटवारी को 500 रुपये की रिश्वत दे दी और साथ ही इस पूरी घटना का उसने कैमरे में कैद कर लिया। पीड़ित ने घटना की वीडियो एसडीएम को भेज दिया और इसके साथ उसने वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। अब वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी। हालांकि, इस वीडियो 3 महीने पहले का बताया जा रहा है।