दरअसल, मामला थाना छपार कोतवाली क्षेत्र का है। जहां मंगलवार की देर शाम थाना भोपा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी आजाद अपने ट्रैक्टर-ट्राली मे पॉपुलर की लकड़ी भरकर हरियाणा के यमुनानगर जा रहा था। जैसे ही वह छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा मे पहुंचा तो रविदास मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे 22 वर्षीय युवक सचिन पुत्र भोपाल ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। इस हादसे में ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से उसकी मौके पर ही र्ददनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने बरला बसेड़ा मार्ग पर मृतक के शव को रख कर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद एसडीएम एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे।