नोएडा. हार्इटेक सिटी नोएडा में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। जहां पहले झपटमार युवक पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। वहीं अब एक युवती ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। दरअसल, KTM बाइक पर सवार इस युवती ने रविवार रात आैर सोमवार सुबह जमकर आतंक मचाया आैर केवल 12 घंटे में तीन वादातों को अंजाम दे डाला। पीड़ितों की मानें तो एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए आया, जिसके पीछे एक युवती बैठी थी आैर देखते ही देखते युवती ने लोगों के हाथ से मोबाइल झपट लिए। इन तीनों वारदातों को अट्टा पीर, सेक्टर-20 आैर सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी युवती आैर युवक की तलाश में जुटी है।