scriptबुजर्ग महिलाओं के आश्रम से मिला ऐसा आपत्तिजनक सामान, देखते ही उपाध्‍यक्ष का चेहरा हो गया लाल- देखें वीडियो | State Women Commission Inspect Shamli Old Age Home Found Problems | Patrika News
मुजफ्फरनगर

बुजर्ग महिलाओं के आश्रम से मिला ऐसा आपत्तिजनक सामान, देखते ही उपाध्‍यक्ष का चेहरा हो गया लाल- देखें वीडियो

उत्‍तर प्रदेश महिला आयोग की टीम ने शामली के झिंझाना रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंची

मुजफ्फरनगरSep 10, 2018 / 01:24 pm

sharad asthana

shamli news

shamli news

शामली। राज्‍य महिला अायोग के गठन के बाद टीम के अनाथालयों व वृद्धाश्रमों में ताबड़तोड़ छापे जारी है। शामली में भी रविवार को उत्‍तर प्रदेश महिला आयोग की टीम ने छापेमारी की। राज्‍य महिला आयोग की टीम रविवार को झिंझाना रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंची। वहां निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ ऐसा आपत्तिजनक सामान भी मिला, जिसे देखकर राज्‍य महिला आयोग की टीम के पैरों तले जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें

अजब-गजब: बुके और केक भेजने पर पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ि‍ए यह रोचक खबर

वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने रविवार को झिंझाना रोड स्थित प्रकाशवती मेमोरियल वृद्ध वानप्रस्थ आश्रम का औचक निरीक्षण किया। वहां खामियां देखकर वह आगबबूला हो गईं। आयोग की उपाध्यक्ष जैसे ही झिंझाना रोड स्थित वृद्धाश्रम के निरीक्षण पर पहुंचीं तो उन्हें वहां शराब के खाली पव्वे पड़े मिले। इस पर टीम की सदस्‍य भौंचक्की रह गईं। पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ लोग आश्रम से बाहर जाकर पहले भीख मांगते हैं और उससे मिलने वाले पैसे से शराब खरीदकर उसका सेवन करते हैं। महिला आयोग उपाध्यक्ष ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आश्रम में शराब का सेवन तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबरः यूपी पुलिस का वायरल हुआ एेसा वीडियो, देखते ही एसएसपी ने बिठार्इ जांच

संचालिका और अन्य स्टाफ को हिरासत में लेने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान आश्रम में रहने वाली वृद्ध महिलाओं ने उत्‍तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष को अपनी समस्‍याएं बताईं। इसको सुनकर उपाध्यक्ष का गुस्सा भड़क गया और उन्‍होंने संचालिका व कर्मचारियाें को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान दाल में कीड़े मिलने पर उन्होंने पुलिस को संचालिका और अन्य स्टाफ को हिरासत में लेने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें

Bollywood Actor अजय देवगन ने उत्‍तर प्रदेश में शुरू किया यह बिजनेस, इन जिलों में खुल रहा है NY Cinema

जितने लोगों का डाटा रजिस्टर में, उतने तो आश्रम में हैं ही नहीं

उत्‍तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि शामली स्थित वृद्धाश्रम में इतनी खामियां हैं। रविवार को आश्रम में आने के बाद ही उन्हें वृद्धों की पीड़ा का अहसास हुआ। रजिस्टरों की जांच करने पर पता चला कि जितने लोगों का डाटा रजिस्टर में दर्ज किया गया है, उतने लोग तो आश्रम में हैं ही नहीं। वह जनपद के वृद्धाश्रमों का निरीक्षण करने आई हैं। पूछताछ में वृद्धों ने खाना न मिलना, बीमार होने पर उपचार की सुविधा न मिलने सहित जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

Home / Muzaffarnagar / बुजर्ग महिलाओं के आश्रम से मिला ऐसा आपत्तिजनक सामान, देखते ही उपाध्‍यक्ष का चेहरा हो गया लाल- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो