
यूपी पुलिस कांस्टेबल का वायरल हुआ एेसा वीडियो, देखते ही एसएसपी ने बिठार्इ जांच
नोएडा।वैसे तो दिल्ली हो या यूपी पुलिस के अच्छे आैर खराब दोनों ही चेहरे सामने आते रहे है, लेकिन इस बार यूपी पुलिस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में यूपी पुलिस के नोएडा में तैनात दो कांस्टेबल दो युवकों से बहस करते दिख रहे है।जिन पर एक शख्स वीडियो बनाते हुए उन पर पिटार्इ करने आैर दबंगर्इ का आरोप लगा रहा है।इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने संज्ञान में आते ही इस पर जांच बिठा दी है। हालांकि अपने साथ मारपीट करने वाले युवकों ने पुलिस को कोर्इ शिकायत नहीं दी है।
चालान काटने की जगह पिटार्इ का आरोप
दरअसल वायरल हो रही वीडियो हार्इटेक सिटी नोएडा के सेक्टर-६३ की है। जहां दो दिन पहले दो युवक बाइक से अपनी कंपनी पहुंचे थे। आरोप है कि यहां फेज तीन थाने में तैनात दो कांस्टेबल वाहनों की चेकिंग में जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने बाइक सवार युवक से दस्तावेज मांगे। जिसमें युवकों के पास इंश्योरेंस नहीं मिला। युवकों का आरोप है कि पुलिस कांस्टेबल ने इस पर चालान काटने की जगह बाइक लेकर थाने चलने के लिए कह दिया। बाइक सवार ने जब इसका विरोध किया। तो आरोप है कि पुलिस कांस्टेबल ने बाइक सवार मुंह पर थपड़ मार दिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने दबंगर्इ दिखार्इ। साथ ही बदतमीजी की। इस पर पीड़ित ने सोशल साइट फेसबुक पर पुलिसकर्मियों का एक वीडियो बना लिया।
युवक ने बनाया वीडियो सोशल साइट पर हुर्इ वायरल
युवक ने यह वीडियो बना लिया था। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वही पुलिसकर्मियों पर चालान काटने की जगह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए वीडियो सामने आने पर एसएसपी डाॅ अजयपाल शर्मा ने जांच बिठा दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोर्इ शिकायत नहीं मिली है। लेकिन वीडियो को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच क्षेत्रधिकारी राजीव कुमार को सौंपी गर्इ है। हालांकि इस वीडियो में किसी तरह की मारपीट नहीं दिखार्इ दे रही है। लेकिन जांच के बाद आरोपी सही मिलने पर कार्रवार्इ की जाएगी।
Published on:
10 Sep 2018, 1:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.