31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आशाराम बापू आैर गुरमीत राम रहीम के बाद अब इस बड़े बाबा पर गैंगरेप के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा

दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 11:36 AM IST

DEMO PIC

आशाराम बापू आैर गुरमीत राम रहीम के बाद अब इस बड़े बाबा पर गैंगरेप के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा

गाजियाबाद।आशाराम बापू आैर गुरमीत राम रहीम के बाद अब एक आैर बाबा पर आश्रम में महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने बाबा उसके बेटे आैर साथी के खिलाफ गैंगरेप करने व नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-दिल्ली के एक अधिकारी की लाश गाड़ी में मिली इंदिरापुरम के शक्ति खंड 4 की घटना

बाबा के दिल्ली में मौजूद है कर्इ आश्रम

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाबा आशु के खिलाफ गाजियाबाद निवासी महिला ने हौजखास थाने में शिकायत दी है। इस शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि बाबा आशु का सेक्टर-7 रोहिणी में आश्रम है। दूसरा आश्रम एक्स ब्लाक हौजखास में है। वह बाबा आशु को वर्ष 2008 से जानती है। उसकी बेटी उस समय छह वर्ष की थी और पोलियो से पीड़ित थी। आरोपी बाबा ने महिला से इलाज के लिए बेटी को रोहिणी स्थित आश्रम में लाने को कहा था। आरोप है कि बाबा उसकी बेटी की मालिश करता था। बेटी को हल्का आराम लगने पर वह लगातार बाबा के पास जाती रही। इसबीच ही वर्ष 2013 में महिला बाबा आशू के रोहिणी स्थित आश्रम में दीवाली पर मिठार्इ देने गर्इ थी। आरोप है कि इसबीच ही बाबा के आश्रम में मैनेजर ने उसे नशीला प्रदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसे इसका पता होश में आने पर लगा।वहीं जब उसने इसकी शिकायत बाबा से की। तो उसने परिवार को जान से मरवाने की धमकी दे दी।

यह भी पढ़ें-अब बाॅलीवुड का ये एक्टर आप पार्टी से लड़ेगा चुनाव, जल्द हो सकती है घोषणा!

फिर बाबा, बेटे आैर दोस्त ने किया गैंगरेप

महिला का आरोप है कि उसने इसके बाद आश्रम जाना बंद कर दिया था।लेकिन उसे फिर तीन साल बाद 2016 में बाबा ने अाश्रम में बुलाया।जहां बाबा के बेटे आैर उसके दोस्त ने रेप किया।आरोप है कि फिर 2017 में आरोपी बाबा के बेटे ने उसकी बेटी को लाने के लिए कहा।उसने बाबा से इसकी शिकायत की।लेकिन कोर्इ एक्शन नहीं लिया गया।वहीं हौजखास के आश्रम में उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की गर्इ।विरोध करने पर उन्होंने पिटार्इ की।जिसके बाद अब महिला ने मामले की शिकायत हौजखास पुलिस को दी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।