22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट सिटी की तीसरी सूची जारी, बिहार का एक भी शहर नहीं शामिल

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू के ट्विटर हेंडल से एक लिस्ट शेयर की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Sep 22, 2016

bihar smart cities

bihar smart cities

मुजफ्फरपुर। केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी की तीसरी सूची भी जारी कर दी गई है। तीसरी सूची में 27 शहर चुने गए हैं। इस सूची में बिहार का एक भी शहर शामिल नहीं है। हालांकि बिहार के राज्य के तीन शहर भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी की कैटेगरी में है। इनमें सबसे पहले भागलपुर का चयन हो चुका है।

हालांकि इस बार लोगों को उम्मीद थी कि मुजफ्फरपुर को शामिल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ नगर निगम ने 30 जून को संशोधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। स्मार्ट शहर को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले साल हुई बैठक में पटना, गया, बिहारशरीफ, भागलपुर और दरभंगा का नाम भेजने का निर्णय लिया गया था।

शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को बताया कि तीसरी सूची के लिए 12 राज्यों के 63 शहरों के बीच होड़ थी। इनमें से 27 का चयन किया गया। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए शहरों की संख्या 60 पहुंच गई है। शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू के ट्विटर हेंडल से एक लिस्ट शेयर की गई है।




प्रस्‍तावित 60 स्मार्ट सिटी में 1,44,742 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। हर शहर को पहले साल 200 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद अगले तीन सालों के लिए 100 करोड़ रुपए समुचित जलापूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तंत्र, आईटी कनेक्टिविटी समेत अन्य चीजों के विकास के लिए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

image