पालनहार योजना से जुड़े पालनहारों का भुगतान पूर्व में एसजेएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा था। अब इन सभी पालनहारों को नए पोर्टल एसएसओ पर अपना डाटा अपडेट करवाना होगा। इसके बाद ही पालनहारों को भुगतान किया जा सकेगा। पूर्व में एसजेएमएस पोर्टल पर लाभान्वित हो रहे पालनहारों जिनका 2016-17 तक का भुगतान नहीं हुआ है वे अपने चालू बैंक खाते की प्रति, विद्यालय या आंगनवाड़ी केन्द्र पर अध्ययनरत प्रमाण पत्र सहित अन्य सम्बंधित दस्तावेज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करवाएं। निर्धारित समय में सम्बंधित दस्तावेज नहीं मिलने पर भुगतान नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा नए पोर्टल एसएसओ पर आवदेन के लिए भामाशाह कार्ड, बच्चे का या पालनहार का आधार कार्ड, राशनकार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, बैंक पास बुक की छाया प्रति, स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र का प्रमाण पत्र, अध्ययनरत प्रमाण पत्र के साथ बच्चों के साथ नजदीकी ई-मित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन पालनहारों के बच्चे निजी स्कूल में अध्ययन कर रहे हैं। उन पालनहारों को विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है।