कार्यक्रम में मौजूद जाखड़ परिवार सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारियों व मोहल्लेवासियों ने राजस्थान पत्रिका व शारदा बाल निकेतन द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित नि:शुल्क स्कूल की जमकर तारीफ की। इस मौके पर आदर्श शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष भोजराज सारस्वत ने किस तरह पत्रिका द्वारा बस्ती में सर्वे कर इन बच्चों के लिए स्कूल की शुरूआत की गई तथा शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने पर पत्रिका के प्रस्ताव पर शारदा बाल निकेतन द्वारा इस स्कूल का संचालन करने की जिम्मेदारी लेने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य राजेश रावल ने बच्चों को पाठ्य सामग्री देने की घोषणा की। इस मौके पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष नथमल गोयल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, क्लब की गतिविधि निदेशक प्रमिल नाहटा, मनीष जैन, भंवरलाल तंवर, रेवंतराम मड़ासिया, रामपाल रिणवाल, भगवानाराम व विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मीकांत बोहरा व श्रीराम विश्नोई व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।