
Bollywood Movie Padman and Narmada River Images Free Download
होशंगाबाद। 26 जनवरी को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म पैडमेन इन दिनों चर्चा में है। कभी नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लोगों को जागरुक करने वाले फिल्म अभिनेता इस फिल्म के एक गाने में खुद ही नर्मदा के घाट पर इसे प्रदूषित करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, फिल्म के गाने 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईंÓ गाने में अक्षय कुमार मध्यप्रदेश के महेश्वर में नर्मदा के एक घाट पर अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ साबुन से कपड़े साफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह भी जब तब शासन-प्रशासन नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए घाट पर साबुन के उपयोग पर बैन लगाया हुआ है। फिल्म में अक्षय कुमार को महेश्वर का रहने वाला बताया गया है।
अक्षय ने नर्मदा में किया स्नान
महेश्वर में फिल्म पैडमैन की शूटिंग के दौरान नर्मदा नदी में अक्षय कुमार को स्नान करते दिखाया गया। अक्षय नर्मदा में तैरते हुए कई दृश्यों में नजर आए। इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी थी। श्रद्धालुओं ने यूनिट के सामने नाराजगी जताई थी। शूटिंग के दौरान उन्होंने घाटों की सफाई को भी सराहा।
फिल्म में सोशल वर्कर के रोल में हैं अक्षय
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अमिताभ बच्चन और सोनम कपूर भी हैं। फिल्म पद्म अवॉर्डी अरुणाचल मरुगनाथन की बायोपिक पर बेस है। इसमें अक्षय एक सोशल वर्कर हैं। जो महिलाओं की पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर जागरूकता पर काम करते हैं। फिल्म में महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन बनाने की मशीन का अविष्कार कर ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फैलाने के मरुगनाथ के संघर्ष को दिखाएंगे।
यह है कहानी
पैडमैन भारतीय हिंदी जीवनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदम श्री से भी नवाजा गया था।
फिल्म देखने के शौकीन इस फिल्म के लिए यू-ट्यूब और अन्य साईटों से डाऊनलोड कर सकते हैं। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।
Updated on:
20 Jan 2018 06:00 pm
Published on:
18 Jan 2018 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
